6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

IMPRACTICAL MEDIA

छात्रों ने यूपी भवन के सामने किया प्रदर्शन, हुए गिरफ्तार


By Sachin Baghel

14 अक्टूबर 2019 को आधे दर्जन से अधिक छात्र संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश भवन के सामने,प्रदेश में हो रहे एनकाउंटर और ध्वस्त कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया । छात्रों ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की।

Students protesting at UP Bhavan, New Delhi

प्रदर्शकारियों ने झाँसी में 6 अक्टूबर को पुलिस एनकाउंटर में मारे गए पुष्पेंद्र यादव के परिवार के लिए न्याय की माँग करते हुए एनकाउंटर को फ़र्ज़ी करार दिया तथा अधिकारी के ख़िलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही। पुलिस प्रदर्शनकारियों को जबरन गिरफ़्तार कर मंदिर मार्ग थाने ले गयी।जहाँ कानूनी औपचारिकताएं के बाद सबको रिहा कर दिया गया। डीयू के जाकिर हुसैन कॉलेज के प्रो. लक्ष्मण यादव ने कहा कि- “उत्तर प्रदेश में जंगलराज चल रहा है।एनकाउंटर के नाम पर निर्दोष बहुजनों को निशाना बनाया जा रहा है।” जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष आईसी घोष कहती हैं कि- “प्रदेश में सरेआम हत्याएं हो रहीं है और सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। योगी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।”