By Gautam Kumar
"उद्घाटन समारोह में अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली की 2 करोड़ जनता को दिवाली कि बधाई देते हुए एक परिवार कहते हुए सम्बोधित किया और कहा कि इस परिवार में सभी जाती, धर्म अथवा क्षेत्र के लोग रहते है।"
![]() |
| Lazer Show in Delhi |
26 अक्टूबर 2019 को दिल्ली के कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में एक नए अंदाज़ से दिवाली मनाई गयी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने वायु प्रदूषण को मद्देनजर रखते हुए चार दिवसीय लेज़र शो "दिल्ली की दिवाली" का आयोजन करवाया और जनता से आग्रह किया कि पटाखों को त्याग इस कार्यक्रम में शरीक हों।
उद्घाटन समारोह में अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली की 2 करोड़ जनता को दिवाली कि बधाई देते हुए एक परिवार कहते हुए सम्बोधित किया और कहा कि इस परिवार में सभी जाती, धर्म अथवा क्षेत्र के लोग रहते है। इसके पहले उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने जनता से अपील की कि दिवाली को पटाखों से मुक्त कर इसी तरीके के लेज़र शोज या किसी अन्य ज़रिये का इस्तेमाल कर एक नयी संकल्पना दें। लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल भी समारोह में मौजूद थे और इस कदम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे कदम वायु प्रदूषण में मददगार साबित होते है।
इस कदम से नयी दिल्ली व्यापारी संघ नाराज़ रहे और बैनर्स के ज़रिये अपना विरोध जताया। उनके अनुसार इस लेज़र शो कि वजह से शनिवार को उनके व्यापर में 70-80 प्रतिशत गिरावट आयी। उन्होंने लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल को एक पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप करने को भी कहा था, मगर मंच पर अनिल बैजल ने इस कदम कि तारीफ करते हुए एक मायने में लेज़र शो के खिलाफ शिकायत से अपनी असंतुष्टि ज़ाहिर कि।
कार्यक्रम के दौरान लेज़र के ज़रिए रामायण की भी प्रस्तुति हुई। मशहूर गायक जावेद अली ने अपने गानों से दर्शकों का मनोरंजन किया। यह कार्यक्रम तीन दिन और चलेगा।

